शाहजहांपुर के थाना पुवायां क्षेत्र के गांव का दलित दंपति बीते दो सालों से बरेली के फरीदपुर में किराए पर रह रहा था। बच्ची की मां प्लाईवुड फैक्ट्री में मजदूरी करती थी, जबकि पिता भी दिहाड़ी मजदूरी करता था। होली के दिन माता-पिता रिश्तेदारी में गए थे, और बच्ची घर में अकेली थी। शाम को पड़ोसियों ने बच्ची का शव कमरे में पड़ा देखा और तत्काल परिजनों को सूचना दी। शुरुआती बयान में माता-पिता ने मौत का कारण पेट दर्द बताया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मामले की गंभीरता को उजागर कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म और गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है। इसके अलावा, बच्ची के शरीर में नशीले पदार्थ के संकेत भी मिले हैं, जिससे आशंका है कि उसे पहले नशा दिया गया और फिर वारदात को अंजाम दिया गया।