8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज का राशिफल 19 जून: ग्रहों की बदलती चाल आज इन राशि वालों को कराएगी लाभ, जानिए आपका राशिफल

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

jitendra verma

•

Updated: 19 Jun 2019, 5:30 AM IST

rashifal

आज का राशिफल 19 जून: ग्रहों की बदलती चाल आज इन राशि वालों को कराएगी लाभ, जानिए आपका राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि के जातकों के लिए आज पूर्व में किए गए कर्मों के फल प्राप्ति का दिन है। यदि सत्य कर्म किए होंगे तो आज आपको एक अच्छा लाभ हो सकता है। दिन की शुरुआत धर्म-कर्म से करें। मंदिर अवश्य जाएं लाभ होगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)


वृष राशि के जातकों को आज कड़ी मेहनत करना पड़ेगी। खर्चा होगा और धन की हानि होगी। आलस्य से बचने का प्रयास करें। आज आप शौक और मौज पर अच्छा धन खर्च कर सकते हैं धन को बचाने का प्रयास करें।


मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष उथल पुथल भरा कष्टदायक तनावों से भरपूर है। पूरा दिन इसी में लगा रहेगा कि उलझनों से बाहर कैसे निकले। धार्मिक यात्रा हो सकती है। धन के लिए जीवनसाथी का सहारा लेना पड़ सकता है। कुसंग से अवश्य बचें।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने का दिन है। स्वास्थ्य खराब हो सकता है छुपे हुए पुराने रोग आज कष्ट दे सकते हैं। इतने पर भी धन लाभ अवश्य होगा प्रयास करें।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)


सिंह राशि के जातकों के लिए आज संतान और मित्रों पर धन का खर्चा हो सकता है। शिक्षा इत्यादि पर भी धन खर्च होगा। प्रेम प्रसंग से बचें। मित्र साथ देंगे। अचानक कहीं से कोई लाभ की सूचना मिल सकती है।

कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज थोड़ा सा तनाव रहेगा। व्यापार में चतुर्दिक वृद्धि के लिए योजनाएं बनाएं निकट भविष्य में लाभ हो सकता है। कमीशन के कार्य करने वालों को आज लाभ मिलेगा।


तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों को आज विशेष मेहनत करना पड़ेगी। परिश्रम के हिसाब से लाभ कम होगा। आज खर्च भी बढ़ेगा। इस समय भाग्य प्रबल है।


वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ होने की संभावनाएं हैं लेकिन इसके लिए विशेष प्रयास करना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें चोट लग सकती है वाहन को धीमी गति से चलाएं। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)


धनु राशि के जातकों का आज का दिन विशेष तनाव भरा है। उनको यह समझ में नहीं आएगा पूर्व में लिया गया कर्जा कैसे मिटाएं। आप भगवान विष्णु की पूजा करें कोई रास्ता निकल आएगा परंतु अभी निकट भविष्य में तनाव से मुक्ति मिलने के आसार दिखाई नहीं देते।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों का आज का दिन खर्चों से भरा हुआ है जो आप ने पूर्व में धन जमा किया है उसमें से आज खर्चा होगा। संतान के हित के लिए भी आज आप धन खर्च कर सकते हैं। फिर भी थोड़ा सा लाभ कहीं से मिलेगा।


कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातक गणेश जी की कृपा से आज विशेष लाभ में हो सकते हैं यदि शराब नहीं पीते होंगे तब। कहीं से कमीशन का पैसा आने की संभावना है। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। फिर भी दुष्टों पर निगाह रखें। आज भरपूर सुख के साथ आपका दिन व्यतीत होगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला है। व्यापारिक योजनाएं सफल होंगी। भाग्य साथ देगा। संतान पर पैसा खर्च हो सकता है। शिक्षा परीक्षा के लिए दिन शुभ है। सरकारी कामों में भी लाभ रहेगा।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505