22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रक ने मारी मैक्स में टक्कर, एक की मौत, दो घायल

टक्कर लगने से मैक्स गाड़ी डिवाइडर तोड़ते हुए पुल के नीचे लटक गई। गनीमत रही कि पुल नहीं टूटा, वर्ना कई जानें जा सकती थीं।
2 min read
Google source verification
accident

accident

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी में बहगुल नदी के पुल पर सवारी से भरी मैक्स को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो सवारियां घायल हो गईं। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हेल्पर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ओवरटेकिंग में हुआ हादसा
फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र का रहने वाला 45 वर्षीय राम अवतार मैक्स गाड़ी पर हेल्पर था। चालक भूरा के साथ वो बुधवार को मैक्स से सवारी लेकर मीरगंज जा रहा था। इसी बीच बहगुल नदी के पुल पर पीछे से आ रहे धान से लदे ट्रक ने ओवरटेक करते समय मैक्स गाड़ी को रौंद दिया। ट्रक की टक्कर से डिवाइडर तोड़ते हुए मैक्स गाड़ी पुल से लटक गई। गनीमत रही कि पुल का खम्भा नहीं टूटा जिससे मैक्स पुल से नीचे गिरने से बच गई। हादसे में हेल्पर राम अवतार की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाया।

जा सकती थीं कई जानें
मैक्स में हेल्पर और ड्राइवर के अलावा छह सवारियां भी थीं।ट्रक की टक्कर से मैक्स पुल के डिवाइडर को तोड़ते हुए पुल पर आधी लटक गई। अगर मैक्स पुल से नीचे गिर जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था और इसमे कई जानें जा सकती थीं।

डग्गामार वाहनों पर अंकुश नहीं
जिला मुख्यालय से जिले की तहसीलों में आने जाने के लिए तमाम डग्गामार वाहन सड़कों पर सरपट दौड़ते हैं। ये वाहन आए दिन हादसों का कारण भी बनते हैं। बावजूद इसके इन वाहनों की रोकथाम नहीं की जाती है जिससे ये डग्गामार वाहन सड़कों पर बेखौफ फर्राटा भरते हैं।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग