27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीपावली पर बरेली को मिलेगा हवाई सेवा का तोहफा

निर्माणाधीन नाथ नगरी सिविल एयर टर्मिनल का काम एक नवंबर तक पूरा करने के निर्देश कमिश्नर ने दिए है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 11 Aug 2018, 10:30 AM IST

flight

दीपावली पर बरेली को मिलेगा हवाई सेवा का तोहफा

बरेली। इस दीपावली पर बरेली के लोगों का वर्षों पुराना सपना पूरा होने जा रहा है। दीपावली पर सरकार बरेलियंस को हवाई सफर का गिफ्ट देने जा रही है। त्रिशूल एयरबेस के पास निर्माणाधीन नाथ नगरी सिविल एयर टर्मिनल का काम एक नवंबर तक पूरा करने के निर्देश कमिश्नर ने दिए है। उम्मीद जताई जा रही है कि दीपावली पर यहाँ से हवाई उड़ान शुरू हो जाएंगी।

कमिश्नर ने की बैठक

कमिश्नर डॉ0 पीवी जगनमोहन सिविल एन्क्लेव के निर्माण को लेकर अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में तय हुआ कि ड्रेनेज के पानी को नकटिया नदी एवं कैनाल में डाला जायेगा, जिसकी रिपोर्ट एक हफ्ते के अन्दर जल निगम से मांगी गयी है। इसके साथ ही बिजली कनेक्शन के लिए भी एक हफ्ते में रिपोर्ट देने को कहा गया है। कमिश्नर ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को निर्देशित किया कि वो अपने काम के प्रति एक्टिव हो जाएं। 10 से 15 दिन के अन्दर बिजली की लाइन के नीचे आने वाले पेड़ काटे जायेंगे। कमिश्नर ने एक नवम्बर तक सिविल एन्क्लेव का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।

नाथ नगरी होगा नाम

बरेली में बन रहे एयर टर्मिनल का नाम नाथ नगरी एयर टर्मिनल होगा। बरेली कैंट विधायक और प्रदेश सरकार में वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल की पहल पर प्रदेश सरकार ने इस एयर टर्मिनल का नाम नाथ नगरी एयर टर्मिनल रखने का फैसला किया है। शासन ने इसका प्रस्ताव केंद्र सरकार को भी भेज दिया है।

1997 में हुआ था शिलान्यास

इस एयर टर्मिनल का सपना पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने देखा था। मायावती ने बरेली में 23 अगस्त 1997 में गौतमबुद्ध नागरिक उड्डयन टर्मिनल का शिलान्यास एयरफोर्स के त्रिशूल एयरबेस के पास किया था। लेकिन जमीन का अधिग्रहण न हो पाने के कारण यहाँ एयरपोर्ट बनने का सपना लम्बे समय तक पूरा न हो सका। अखिलेश सरकार ने यहाँ जमीन का अधिग्रहण किया। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद इसके काम में तेजी आई और अब हवा में उड़ान भरने का सपना पूरा होने वाला है। यहाँ से हवाई सफर की शुरुआत करने खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आएँगे।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग