अजितेश ajitesh kumar तीन जुलाई को बिथरी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी sakshi mishra के साथ बरेली से चला गया था और चार जुलाई को दोनों ने शादी कर ली थी। शादी के बाद दोनों ने वीडियो वायरल कर खुद को जान का खतरा बताया था। मामले के तूल पकड़ने के बाद अजितेश के घर पर पुलिस तैनात कर दी गई थी और आज भी अजितेश के घर पर पुलिस का पहरा बैठा हुआ है। तीन जुलाई से ही अजितेश के घर पर ताला लगा हुआ था। दोपहर में अचानक अजितेश के दादा मोहन लाल, दादी सुशीला देवी और अजितेश की बहन अवंतिका और अजितेश की बुआ की बेटी घर लौटी। बरेली आने पर सभी लोग चुपचाप घर के भीतर दाखिल हुए गए और घर अंदर से बंद कर लिया। अजितेश के परिवार ने कोई भी बात करने से इंकार कर दिया।