167 किलो लड्डू पर करायी फ़ातिहा
आला हज़रत फ़ाज़िले बरेलवी का दरगाह पर 167 वें जन्मदिन का जश्न दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान "सुब्हानी मियां" की सरपरस्ती में मुफ़्ती अहसन रज़ा क़ादरी की सदरात में दरगाह के अंदर मनाया गया। इस अवसर पर फ़ातिहा मुफ़्ती कफ़ील हाशमी और खुसूसी दुआ सज्जादानाशीन मुफ़्ती अहसन रज़ा क़ादरी ने की। इसके बाद 167 किलो लड्डू को मुल्क़ भर से आये अक़ीदतमंदो को तक़सीम किया गया।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर मौज़ज़्म रज़ा खान, शाहिद खान नुरी, नासिर कुरैशी, मंज़ूर खान, अबरार उल हक, इशरत नुरी, यूनुस गद्दी, यासीन नुरी, जुनैद अजहरी, सय्यद फरहत, सय्यद माज़िद नुरी, साज़िद नुरी, ज़ुबैर रज़ा आदि लोग शामिल रहे।