7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टिड्डी दल के हमले की आशंका पर अलर्ट, बनाया गया कंट्रोल रूम

जिलाधिकारी ने टिड्डी दल के हमले कोरोना महामारी के बीच अब टिड्डी दल के हमले की आशंका से हड़कम्प मचा हुआ हैकी आशंका के चलते रसायनों के भंडारण, स्प्रे टैंकर तैयार रखने के दिए निर्देश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

jitendra verma

•

Updated: 29 May 2020, 9:54 AM IST

बरेली। कोरोना महामारी के बीच अब टिड्डी दल के हमले की आशंका से हड़कम्प मचा हुआ है। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कहा कि टिड्डी दल के हमले की आशंका के मद्देनज़र बरेली में पूरी व्यवस्था कर ली गई है। उन्होंने कहा कि टिड्डी दल से निपटने के लिए कृषि विभाग को तत्काल पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने उप कृषि निदेशक, कृषि रक्षा अधिकारी आदि को निर्देशित किया गया है कि टिड्डियों से निपटने के लिए रसायन का भंडारण तत्काल कर लें। उन्होंने बताया कि ये भी निर्देशित किया गया है कि यदि आवश्यकता हो तो निजी विक्रेताओं से भी रसायन लेकर उसका भंडारण कर लें। साथ ही चीनी मिलों से समन्वय बना कर स्प्रे टैंकरों की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर लें।

जिलाधिकारी ने की बैठक

डीएम ने अपने कैम्प कार्यालय में इस सन्बंध में एक समीक्षा बैठक की जिसमे मुख्य विकास अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, कृषि रक्षा अधिकारी अर्चना, उप कृषि निदेशक अशोक कुमार यादव, जिला कृषि अधिकारी धीरेन्द्र सिंह चौधरी तथा सचिव सहकारी गन्ना समिति गीतेन्द्र सिंह मौजूद थे। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि टिड्डियों के हमले से बचाव के लिए क्लोरोपाइसिफास समेत मैलाफियान, फिप्रोनिल आदि रसायनों का स्टॉक कर लिया जाए। उन्होंने क्रषि विभाग को निर्देशित किया कि निजी विक्रेताओं के पास भी समुचित मात्रा में रसायनों का भंडारण को सुनिश्चित कर लिया जाए। बैठक में उन्हें अवगत कराया गया कि वर्तमान में गन्ना विभाग के पास 4250 लीटर क्लोरोपाइरिफास का स्टॉक है। चीनी मिलों के पास भी 3000 लीटर रसायन मौजूद है। जिलाधिकारी ने ये भी निर्देश दिए कि कृषि विभाग अपने फील्ड के कर्मचारियों को अलर्ट करे कि वे गांवों में किसानों को इस बारे में जागरूक करें कि सतर्कता से टिड्डी दलों को भगाया जा सकता है और किसी भी प्रकार के भय में किसान न आएं जिला प्रशासन ने इस सम्बंध में व्यापक स्तर पर तैयारी कर ली है।

बनाया गया कंट्रोल रूम

टिड्डियों के हमले से बचाव के लिए किए जा रहे प्रबंधों के अंतर्गत एक कंट्रोल रूम की स्थापना विकास भवन में कर दी गई है। ये कंट्रोल रूम सुबह 9 बदे से शाम 6 बजे तक 0581 2425327 नंबर पर कार्य करेगी। इसके अलावा इस सम्बंध में जिला कृषि अधिकारी के मोबाइल नंबर 8765596452पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।