बरेली। बीजेपी विधायक bjp MLA राजेश मिश्रा ने बेटी साक्षी और अजितेश के प्रेम विवाह को एक साजिश बताया था। इन्ही आरोपों के बीच फरीदपुर से भाजपा विधायक श्यामबिहारी की कथित चैट फेसबुक पर वायरल हो गई है।जिसमे विधायक श्याम बिहारी पर राजेश मिश्रा के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। चैटिंग में श्याम बिहारी और विकास तिवारी नाम के युवक की आपस में बहस हो रही है। विकास तिवारी नाम के युवक द्वारा इस सारे मामले के लिए श्याम बिहारी को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। वहीँ फरीदपुर विधायक bjp mla श्यामबिहारी लाल ने इस पूरे मामले को फेक बताते हुए नामजद एफआईआर दर्ज कराई है।