बरेली। सूरज चढ़ने के साथ ही बरेली मंडल में तेजी से कमल खिलने लगा है। आंवला और बदायूं में भाजपा प्रत्याशी पीछे थे। दोपहर बाद उन्होंने भी बढ़त बना ली है। लेकिन प्रदेश और देश में सभी एग्जिट पोल एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए हैं। आंवला लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप और सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य के बीच कांटे का मुकाबला है। वहीं पीलीभीत की सीट भाजपा एक तरफा जीत रही है। देश भर में भाजपा बहुमत की ओर है, बहुमत के लिए 272 सीटें चाहिए, भाजपा 301 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है, लेकिन 400 पार के दावों को झटका लगा है।