अटल सेतु वी-आकार में निर्मित है, जो सिटी स्टेशन से शुरू होकर एक ओर पटेल चौक और दूसरी ओर पुलिस लाइन की ओर उतरता है। पहले यहां स्ट्रीट लाइट न होने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। मेयर डॉ. उमेश गौतम ने जानकारी दी कि सेतु पर कुल 190 स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं, जिससे अब यह मार्ग पूरी तरह से रोशनी में नहाया हुआ दिखता है। सेतु के ऊपरी और निचले दोनों हिस्सों पर लाइटें लगाई गई हैं, जिससे यातायात और सुरक्षा में सुधार होगा। अंधेरा होने की वजह से वहां हादसा होने का खतरा बना रहता था।