25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बरेली को मिली दो नई सौगातें: बदायूं रोड और नवाबगंज में बनेंगे रोडवेज बस अड्डे, जमीन चिन्हित

शहरवासियों को आवागमन की बेहतर सुविधा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए बरेली के नवाबगंज और बदायूं रोड क्षेत्र में दो नए रोडवेज बस अड्डों का निर्माण होने जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Avanish Pandey

•

Updated: 7 Jul 2025, 11:20 AM IST

कैंट विधायक विधायक संजीव अग्रवाल, नवाबगंज विधायक एमपी आर्या, (फोटो सोर्स : पत्रिका)

बरेली | शहरवासियों को आवागमन की बेहतर सुविधा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए बरेली के नवाबगंज और बदायूं रोड क्षेत्र में दो नए रोडवेज बस अड्डों का निर्माण होने जा रहा है। जिला प्रशासन ने दोनों जगहों पर कुल 5 एकड़ जमीन चिन्हित कर दी है और उसे रोडवेज विभाग को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

बदायूं रोड: रामगंगा के पास नवोदय स्कूल के निकट बनेगा बस अड्डा

करीब दो साल से प्रयासरत कैंट विधायक संजीव अग्रवाल की पहल अब रंग ला रही है। पहले करगैना क्षेत्र में जमीन की तलाश की जा रही थी लेकिन पर्याप्त भूमि नहीं मिलने के कारण योजना रुकी रही। अब रामगंगा रोड स्थित नवोदय स्कूल और टी-प्वाइंट के पास तीन एकड़ भूमि को फाइनल किया गया है।
एआरएम अरुण कुमार वाजपेयी ने पुष्टि की है कि यह भूमि रोडवेज के मानकों के अनुसार उपयुक्त है और प्रशासन ने इसे मंजूरी दे दी है।

नवाबगंज: पटेल चौक पर एसडीएम आवास के सामने बनेगा बस अड्डा

नवाबगंज विधायक एमपी आर्या के प्रयास से यहां ढाई एकड़ भूमि एसडीएम आवास के सामने चिन्हित की गई है। फिलहाल यहां बसों के अनियंत्रित रुकने से जाम की समस्या आम है। प्रस्तावित बस अड्डा यात्रियों को सुविधा तो देगा ही, कस्बे के ट्रैफिक को भी सुगम बनाएगा।
आरएम दीपक चौधरी ने खुद स्थल का निरीक्षण कर इसे उपयुक्त बताया है।

चारों दिशाओं में होंगे बस अड्डे, यात्रा होगी और सुगम

आरएम दीपक चौधरी के अनुसार, इन दो नए बस अड्डों के बन जाने से बरेली के चारों दिशाओं में रोडवेज की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इससे दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को अपने क्षेत्र के आसपास ही बस सुविधा मिल सकेगी और उन्हें शहर के मुख्य अड्डों तक नहीं आना पड़ेगा।

हाइलाइट्स | क्या है खास?

दो स्थानों पर कुल 5 एकड़ भूमि चिन्हित – नवाबगंज (2.5 एकड़) और बदायूं रोड (3 एकड़)

बस अड्डा बनने के बाद शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार

जमीन के प्रस्ताव को जल्द भेजा जाएगा मुख्यालय

बजट स्वीकृति के बाद शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया

बस अड्डा निर्माण से हर दिशा में मिलेगा यात्री सुविधा का विस्तार

कहां-कहां बनेंगे अड्डे? (लोकेशन फैक्ट फाइल)

स्थान चिह्नित भूमि प्रमुख जनप्रतिनिधि स्थिति

नवाबगंज 2.5 एकड़ विधायक एमपी आर्या पटेल चौक, SDM आवास के सामने
बदायूं रोड 3.0 एकड़ विधायक संजीव अग्रवाल नवोदय स्कूल के पास, रामगंगा रोड

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग