बदायूं का रहने वाला मुकुल गुप्ता बरेली में एमआर था। मुकुल का 30 जून 2007 को फतेहगंज पश्चिमी रेलवे क्रासिंग के पास दिन दहाड़े एनकाउंटर कर दिया गया था। उस समय आईपीएस जे रविंद्र गौड़ बरेली में ट्रेनी आईपीएस थे और उनकी टीम ने इस एनकाउंटर को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया था कि ये लोग बैंक लूटने जा रहे थे। इस घटना में एक अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार दिखाया था। आईपीएस जे रविंद्र गौड़ इन दिनों मुरादाबाद में एसएसपी है। इस एनकाउंटर को अंजाम देने वाले तत्कालीन गनर गौरीशंकर, चालक रविप्रकाश शुक्ला, तत्कालीन एसओ सीबीगंज विकास सक्सेना, दिनेश सिंह, एसआई मूला सिंह ,देवेंद्र कुमार शर्मा, आरके गुप्ता, सिपाही वीरेंद्र शर्मा, अनिल कुमार और कालीचरण नामजद आरोपी है।