बरेली। बरेली जंक्शन समेत उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के 20 रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। हरिद्वार स्टेशन के अधीक्षक को धमकी भरा एक पत्र मिला है जिसमे 20 अक्टूबर को रेलवे स्टेशन को उड़ाने की साजिश का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि आतंकी कमांडर मोहम्मद अमानी सलीम ने ये पत्र लिखा है। पत्र में बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, मेरठ समेत 20 रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी गई है। वही पत्र मिलने के बाद पुलिस और ख़ुफ़िया एजेंसिया सक्रिय हो गई है। बरेली का पूर्व में भी आतंकी कनेक्शन रहा है जिसके कारण ख़ुफ़िया एजेंसियां सक्रिय हो गई है।