3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बरेली: भाजपा नेता और उसकी पत्नी के खिलाफ एससीएसटी की एफआईआर, आईजी के आदेश पर कार्रवाई, जानें क्यों?

बरेली की साक्षी मिश्रा के पति अजितेश ने भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य आर्येंन्द्र मिश्रा और उनकी पत्नी समिता मिश्रा, नितिन गुप्ता समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Avanish Pandey

•

Updated: 19 Jul 2024, 10:54 AM IST

साक्षी और अजितेश(फाइल फोटो)

बरेली। बरेली की साक्षी मिश्रा के पति अजितेश ने भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य आर्येंन्द्र मिश्रा और उनकी पत्नी समिता मिश्रा, नितिन गुप्ता समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल और मारपीट करने के बाद अपहरण की कोशिश का आरोप है।

थाना इज्जतनगर की रहने वाली साक्षी मिश्रा फेसबुक और यूट्यूब पर एक्टिव रहती हैं। साक्षी मिश्रा की एक पोस्ट पर समिता मिश्रा पत्नी आयेंद्र मिश्रा ने अभद्र और आपत्तिजनक कमेंट कर दिये, जिसको लेकर साक्षी मिश्रा ने एक वीडियो पोस्ट की। वीडियो को देख समिता का पति भड़क गया। आयेंद्र ने अजितेश को मंगलवार रात करीब 12 बजे फेसबुक पर कॉल की, लेकिन उन्होंने नहीं उठाई। अगले दिन नितिन गुप्ता नाम के व्यक्ति का कॉल आया तो वीडियो डिलीट करने का दबाव बनाने लगा।

बुधवार दोपहर करीब 2.30 बजे अजितेश किसी काम से संदेश कनौजिया कार्यालय पर पहुंचे तो आयेंद्र मिश्रा, नितिन गुप्ता, समिता मिश्रा और 2 अज्ञात वहां पहुंच गए। अजितेश से वीडियो डिलीट करने को लेकर झगड़ा करने लगे और जातिसूचक गालियां दीं। मामला इतना बढ़ गया कि अजितेश से मारपीट करने लगे। आरोप है कि अजितेश को गाड़ी में डालकर अपहरण करने की कोशिश की।

वहां मौजूद संदेश कन्नौजिया ने आरोपियों से बचाया। पत्नी और उनके बच्चों को अपहरण की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। आरोपियों पर थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इधर, रंगदारी के मामले में आर्येन्द्र मिश्रा ने भी साक्षी और अजितेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।