29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भैया दूज : बहनों ने भाइयों को अपराध से दूर रहने की दिलाई कसम

बरेली। भैया दूज पर जिला और सेंट्रल जेल में बंद भाइयों से मिलने के लिए कड़ी सुरक्षा में बहने पहुंची। बहनों ने भाइयों के माथे पर मंगल तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान बहनों ने भाइयों को अपराध से दूर रहने की कसम दिखाई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Avanish Pandey

•

Updated: 15 Nov 2023, 4:33 PM IST

bhai_dooj.jpeg

जेल में किया बहनों के लिए खास इंतजाम

भाई दूज पर जिला और सेंट्रल जेल में बहनों के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। यहां किसी भी बहन को निराश नहीं होना पड़ा। जेल प्रशासन ने सुबह से ही मिलाई कराना शुरू कर दिया। कुछ भाइयों ने भी जेल में बंद बहनों से मुलाकात की। जेल में बहनों ने भाइयों को मंगल तिलक लगा उनकी दीर्घायु की कामना की। उनसे अपराध छोड़ने का वचन भी लिया। भाई के माथे पर तिलक करते हुए भावुक हों गईं।

बस अड्डे पर रही मारामारी

सेटेलाइट और पुराने बस अड्डा रोडवेज पर सुबह से ही बहनें भाइयों के घर जाने के लिए जद्दोजहद करती नजर आईं। बसों में लोगों की भीड़ रही। लोग बसों से जाने के लिए इंतजार करते नजर आए। यही हाल रोडबेज बस अड्डे का रहा सुबह चार बजे से ही रोडबेज पर भीड़-भाड़ थी। सिटी स्टेशन जंक्शन और इज्जत नगर स्टेशन पर भारी संख्या में यात्री आते-जाते नजर आए।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग