31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बरेली
कांग्रेस का भारत बंद यहां रहा बेअसर, देखें वीडियो
Play video

कांग्रेस का भारत बंद यहां रहा बेअसर, देखें वीडियो

पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते दामों और अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी का भारत बंद बरेली में बेअसर रहा।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 10 Sep 2018, 5:42 PM IST

बरेली। पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते दामों और अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी का भारत बंद बरेली में बेअसर रहा। बरेली बन्द कराने के लिए मुट्ठी भर ही कांगेसी सड़कों पर उतरे। बरेली बन्द कराने के लिए कांग्रेस के नेता कोतवाली के सामने अम्बेडकर पार्क में एकत्र हुए जहां से कांग्रेस के नेता प्रदर्शन करते हुए शहर के तमाम बाजारों से गुजरे और व्यापारियों से दुकान बन्द करने की अपील की लेकिन कांग्रेस की अपील को व्यापारियों ने नही माना और बाजार खुले रहे।

अयूब खां चौराहे पर समाप्त हुआ पैदल मार्च

कांग्रेस के नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ अम्बेडकर पार्क से पैदल मार्च निकाला जो शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ अयूब खां चौराहे पर समाप्त हुआ। इस दौरान कांग्रेस के नेताओं ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

नहीं जुटे नेता

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आह्वाहन पर बुलाए भारत बंद में महज कुछ ही नेता शामिल हुए।कांग्रेस के इस कार्यक्रम में तमाम प्रमुख नेता नजर नही आए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामदेव पांडे, महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम मियां, नीतू शर्मा, प्रेमप्रकाश अग्रवाल, नवाब मुजाहिद और अजय शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

पुलिस रही सतर्क

कांग्रेस के भारत बंद के दौरान कही कोई हंगामा न हो इसके भारी तादात में पुलिस फोर्स भी तैनात की गई थी। पंजाबी मार्केट में कांग्रेस के नेताओं ने जबरन दुकान बंद कराने की कोशिश भी की लेकिन पुलिस के सामने उनकी एक न चली।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश