4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा को लगा एक और झटका, अब इस सीट पर भी भाजपा ने जमाया कब्जा

इसके पहले बीजेपी ने इसी इलाके की रामनगर सीट पर कब्जा जमाया था।
less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। प्रदेश में सरकार बनने के बाद जिले की एक और सीट पर भाजपा ने अपना कब्जा जमा लिया है। आंवला क्षेत्र के मझगंवा ब्लॉक प्रमुख की सीट पर भी तख्तापलट करते हुए भाजपा ने अपना कब्जा जमा लिया। इसके पहले बीजेपी ने इसी इलाके की रामनगर सीट पर कब्जा जमाया था। पिछले साल 28 दिसंबर को सपा की ब्लाक प्रमुख ममता देवी के खिलाफ भाजपा समर्थित बबीता रानी अविश्वास प्रस्ताव लाई थी जिसमें ममता रानी पराजित हो गई थी इसके बाद ब्लॉक संचालन समिति की कमान बबीता रानी के हाथ में आ गई थी तभी से उनका ब्लॉक प्रमुख बनना तय माना जा रहा था।


ये भी पढ़ें

साक्षी-अजितेश प्रेम-विवाह मामला: 15 दिन बाद लौटे अजितेश के परिजन, खुद को घर में किया कैद

बबिता रानी को मिले 56 वोट

मझगंवा ब्लॉक प्रमुख के लिए तीन प्रत्याशियों ममता देवी, बबिता रानी और एक अन्य सदस्य कलावती ने नामांकन कराया था। मतदान में बबिता रानी को 56 वोट मिले और ममता के पक्ष में 26 वोट पड़े जबकि 22 वोट निरस्त हो गए। मझगंवा ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी में जीत के बाद भाजपाइयों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई।

ये भी पढ़ें

हाईवे पर आज से लागू हुआ रूट डायवर्जन, जानिए कहाँ से जाएंगे वाहन

जिले में भाजपा का कब्जा

मौजूदा समय में जिले की सभी प्रमुख सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा कायम है। जिले की दोनों लोकसभा सीट पर भाजपा का कब्जा और सभी नौ विधानसभा सीट पर भी भाजपा का ही कब्जा है। इसके साथ ही बरेली नगर निगम में भी मेयर भाजपा का है। जिला पंचायत अध्यक्ष सपा नेता संजय कुमार भी अब भाजपाई हो चुके हैं।