
बरेली। बारादरी के गंगापुर इलाके में लंबे समय से सक्रिय सट्टेबाज जगमोहन उर्फ तन्नू पर अब पुलिस का शिकंजा कस गया है। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर उसे आधिकारिक रूप से सट्टा माफिया घोषित कर दिया गया है।
जगमोहन उर्फ तन्नू लंबे समय से सट्टेबाजी कर रहा था, और आसपास के युवाओं को भी इस अवैध धंधे में धकेल रखा था। पुलिस जांच में सामने आया कि तन्नू क्षेत्र में काफी समय से जुए और सट्टे से मोटी कमाई कर रहा था। उसकी गतिविधियां गंगापुर और आसपास के क्षेत्रों में तेजी से फैल रही थीं, जिससे स्थानीय कानून व्यवस्था पर असर पड़ रहा था।
बारादरी पुलिस ने तन्नू की गतिविधियों पर नजर रखकर पूरी रिपोर्ट तैयार की थी। रिपोर्ट को पहले सीओ तृतीय और फिर एसपी सिटी ने स्वीकृति प्रदान की। दोनों अधिकारियों की सिफारिशों के आधार पर एसएसपी ने इस सट्टेबाज को माफिया श्रेणी में रख दिया। अब तन्नू के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत कड़ी धाराओं में कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। साथ ही उसके नेटवर्क को ध्वस्त करने और अवैध संपत्तियों की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है।
संबंधित विषय:
Updated on:
16 Apr 2025, 9:50 PM IST
Published on:
16 Apr 2025, 9:50 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.