अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में 56 सदस्यों ने किए थे वोट
रामनगर ब्लॉक प्रमुख पद पर सपा की अनुराधा यादव के खिलाफ भाजपा द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। भाजपा के बीडीसी सदस्य श्रीपाल सिंह ब्लॉक प्रमुख अनुराधा यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए थे। अविश्वास प्रस्ताव में 58 वोट पड़े थे, जिसमें अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में 56 सदस्यों ने वोट किए थे। रामनगर ब्लॉक में कुल 80 बीडीसी मेम्बर हैं। अनुराधा यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास होने के बाद रामनगर ब्लॉक प्रमुख के लिए मतदान हुआ था, जिसमें भाजपा के श्रीपाल सिंह निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुन लिए गए।