बरेली। पार्षद के खिलाफ भ्र्ष्टाचार का मुकदमा दर्ज होने के बाद भाजपा के पार्षद नगर निगम पिछले 13 दिनों से नगर निगम में धरना दे रहे हैं। पार्षदों को बैकफुट पर लाने के लिए जहाँ सिटी मजिस्ट्रेट ने नगर निगम और उसके आस पास 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू कर दी तो पूरी भाजपा इकाई पार्षदों के समर्थन में आ गई है। पार्षदों के धरना प्रदर्शन को देखते हुए गुरूवार को पुलिस ने नगर निगम को जाने वाले रास्तों पर बेरिकेटिंग कर दी जिससे नाराज मेयर उमेश गौतम की कोतवाली पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई और मेयर ने पुलिस को फटकार भी लगाई जिसके बाद कोतवाल सभी पुलिसकर्मियों के साथ वापस लौट आए।