कार्यकर्ताओं की सुनवाई हो
जब उनसे पूछा गया कि कैराना और नूरपुर उपचुनावों में न मोदी का जादू चला न योगी का, तो क्या अब किसी बदलाव की जरूरत है? इस पर पार्टी प्रवक्ता ने जवाब दिया कि ये तो शीर्ष नेतृत्व ही समझ सकता है। हम तो केवल अदने से कार्यकर्ता हैं। हम सिर्फ इतना ही कहेंगे कि कार्यकर्ताओं की उपेक्षा न की जाए, उनकी सुनवाई हो। वे जो आपसे अपेक्षा रखते हैं, जनता जो अपेक्षा रखती है, उसे पूरा किया जाए। वहीं मुस्लिम, जाट और यादव का जो कॉम्बिनेशन हुआ है, उसमें ये मानकर चला जाए कि मुसलमान कभी हमें वोट नहीं देंगे। बीजेपी के प्रति उनका अनुराग नहीं आने वाला है। ऐसे में जो हमारा आधारभूत वोट है कम से कम वो न सरके, इसके लिए हमें तत्परता दिखानी पड़ेगी।