10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा नेता पर रंगदारी मांगने का आरोप, महानगर कोषाध्यक्ष का आॅडियो वायरल

भाजपा महानगर कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल का आॅडियो वायरल हुआ है जिसमें वे आशुतोष शर्मा से पैसे लेने की बात कहते सुने जा सकते हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

suchita mishra

•

Updated: 18 Apr 2018, 10:50 AM IST

bribe

bribe

बरेली। जिले में भाजपा महानगर इकाई के नेताओं पर अब रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। इस बार भाजपा के महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया पर उंगली उठी है। एक महिला ने महानगर अध्यक्ष समेत तीन नेताओं पर मकान बनाने के नाम पर तीन लाख की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत आईजी डीके ठाकुर से की गई है। आईजी ने मामले की जांच एसएसपी बरेली को दी है। इस पूरे मामले में कुछ आडियो भी वायरल हुए हैं जिनमे भाजपा महानगर के कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल की बातचीत है। बातचीत में वो साफतौर पर कहते नजर आ रहे हैं कि हर काम में पैसे लगते हैं, वजन के हिसाब से पैसे बताएंगे। वहीं दूसरे आॅडियो संदीप अग्रवाल ये कहते सुने जा रहे हैं कि अकेले अकेले माल खाओगे। जब उधर से कहा गया कि हाईकोर्ट सुप्रीम कोर्ट से केस जीते हुए हैं तो संदीप अग्रवाल कहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट हमसे है।

ये है मामला
भमोरा की रहने वाली रुक्मिणि देवी ने आईजी को दी शिकायत में बताया है कि उसने मठ लक्ष्मीपुर में 120 वर्ग मीटर का प्लाट सुनील अग्रवाल से खरीदा था। अक्टूबर 2017 में वे जमीन पर अपना मकान बनवा रही थीं, तभी पुलिस ने आकर निर्माण रुकवा दिया। इसके बाद उसने इज्जतनगर पुलिस से इजाजत लेकर दोबारा काम शुरू करा दिया। महिला का आरोप है कि 30 मार्च को कुछ आदमी उसके प्लाट पर पहुंचे और खुद को भाजपा महानगर अध्यक्ष का आदमी बताते हुए काम रुकवा दिया। जब महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने भी उसकी मदद नहीं की। महिला का आरोप है कि पांच अप्रैल को महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया प्लाट पर पहुंचे और चौकीदार को धमका कर कहा कि बगैर रंगदारी दिए काम नहीं होगा।

महिला ने ये पूरी बात प्लाट विक्रेता सुनील अग्रवाल और उनके दोस्त आशुतोष शर्मा को बताई। आशुतोष शर्मा ने ही सुनील अग्रवाल और महिला के बीच जमीन का सौदा करवाया था। आरोप है कि जब आशुतोष इनसे मिले तो उनसे प्लाट में निर्माण कराने के लिए तीन लाख की रंगदारी की मांग की गई। आशुतोष का कहना है कि उन्होंने इसके बाद भाजपा के महानगर कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल से बात हुई और उन्होंने मुझे एलन क्लब बुलाया जहां पर महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया और भाजपा नेता यतिन भाटिया आए और उनसे मकान के निर्माण के लिए पांच लाख की रंगदारी मांगी गई और कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल से बात करने को कहा जिसके बाद संदीप अग्रवाल ने तीन लाख रूपये देने को कहा।

क्या है आडियो में
आॅडियो में आशुतोष संदीप अग्रवाल को पूरी बात बताते हुए महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया से मिलने की बात कह रहे हैं। जिसको सुनकर संदीप अग्रवाल कह रहे हैं कि हर चीज में पैसे लगते हैं। जब उनसे पूछा गया कि कितने पैसे लगते हैं तो उन्होंने कहा कि इसके लिए देखा जाएगा कि उस चीज में वजन कितना है। इसके बाद वे कहते हैं कि मैं आपको बात करके बताउंगा। उसके बाद वे उन्हें 12 बजे दुकान पर आने का समय देते हैं।













दूसरे आॅडियो में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष नवीन अग्रवाल के प्लाट बेचने का जिक्र किया जा रहा है। बात सुनकर संदीप अग्रवाल कहते हैं कि विवादित जगह का मामला ऐसे कैसे निपट जाएगा। अकेले अकेले सारा माल खा जाओगे। जब उनसे कहा जाता है कि हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट से जीते हुए मुकदमे हैं। तब संदीप अग्रवाल कहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट हमसे है। आशुतोष शर्मा कहते हैं कि हमारे कागज सही हैं, उसके बाद भी कोई आशुतोष शर्मा से रंगदारी ले लेगा तो जवाब में भाजपा महानगर के कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल कहते हैं कि हम ले लेंगे। कोई और भले ही न ले पाए लेकिन हम रंगदारी आपसे ले लेंगे।













क्या बोले अफसर
इस बारे में आईजी डीके ठाकुर का कहना है कि महिला ने रंगदारी मांगने की शिकायत की है। इस मामले की जांच कराई जा रही है। जो निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी हुए विवाद
भाजपा की महानगर टीम का ये कोई पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी भाजपा की ये टीम विवादों में घिर चुकी है। जिला अस्पताल में भाजपा की महानगर की टीम का विवाद हो चुका है किला थाने में आरोपी को छुड़ाने गए भाजपाइयों ने हंगामा और तोड़फोड़ कर दी थी।