पेड़ लगाने का बनेगा रिकॉर्ड
इस 15 अगस्त को पूरे प्रदेश में एक साथ बड़े स्तर पर पेड़ लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें तमाम सरकारी विभाग शामिल होंगे। शिक्षा, स्वास्थ, ग्राम विकास, पंचायत, नगर विकास विभाग सम्मिलित रुप से गांव, ब्लॉक, तहसील और शहरी क्षेत्रों में पेड़ लगाने का रिकॉर्ड बनाएंगे। इसकी कार्य योजना तैयार करने के भी आदेश दिए गए हैं।