9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेमी-प्रेमिका की मिली लाश, ऑनर किलिंग का अंदेशा

प्रेमी का शव पेड़ से लटका मिला जबकि प्रेमिका की लाश खेत से बरामद हुई।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 20 Aug 2018, 3:54 PM IST

Dead body

प्रेमी-प्रेमिका की मिली लाश, ऑनर किलिंग का अंदेशा

बरेली। क्योलड़िया में प्रेमी युगल की हत्या से हड़कंप मच गया। प्रेमी का शव पेड़ से लटका मिला जबकि प्रेमिका की लाश खेत से बरामद हुई। प्रेमी प्रेमिका का शव मिलने की सूचना पर पुलिस के अधिकारी फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- सेल्फी ने ली दो दोस्तों की जान

कल से गायब थे प्रेमी-प्रेमिका

क्योलड़िया के पेनहा गांव का सुनील कुमार पुत्र केहरी लाल गांव की ही माधुरी पत्नी अनिल से प्रेम करता था। दोनों अलग-अलग जाति के थे। ऐसे में दोनों के परिवार वाले उनकी शादी से इनकार कर रहे थे। इस बीच माधुरी के घरवालों ने ढाई महीने पहले उसकी शादी जबरन शाहजहांपुर के अनिल से करा दी थी। आठ दिन पहले माधुरी अपने मायके आई और रविवार की शाम अचानक गायब हो गई। उसके परिजनों ने छानबीन की तो पता चला कि सुनील भी घर से लापता है। घरवाले उनकी तलाश में जुटे थे।

यह भी पढ़ें- कैब ड्राइवर ने की ऐसी हरकत कि महिला ने बीच सड़क दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, देखें वीडियो

जांच में जुटी पुलिस

सोमवार की सुबह गांव के ही सकटे लाल के खेत पर लगे पीपल के पेड़ पर फंदे से सुनील का शव लटका मिला। इससे कुछ दूरी पर पुलिस को माधुरी का शव भी पड़ा मिला। पुलिस सुनील के चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट को भी कई ऐसे क्लू मिले हैं, जो ऑनर किलिंग की ओर इशारा कर रहे हैं। वहीं इस बारे में एसपी ग्रामीण डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थित साफ़ होगी।

सुनील गया था जेल

चार जून को भी प्रेमी युगल फरार हो गया था। लड़की वालों ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था । पुलिस ने सुनील को जेल भेज दिया, जबकि माधुरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था। इसके बाद घरवालों ने माधुरी की शादी जल्दबाजी में शाहजहांपुर में कर दी थी। इसबीच पुलिस ने कोर्ट में माधुरी के बयान कराए। उसने सुनील के पक्ष में बयान दिए। माधुरी के बालिग साबित होने पर सुनील जेल से छूट गया था।