17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मृत बच्ची को दफन करने गए थे, जमीन में तीन फीट नीचे मिली जिन्दा लड़की

परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

jitendra verma

•

Updated: 11 Oct 2019, 3:15 PM IST

बरेली। रामयाण के अनुसार मिथिला के राजा जनक को खेत में हल जोतते समय एक मटके से सीता माता की प्राप्ति हुई थी। कुछ ऐसा ही देखने को मिला बरेली में जहाँ पर श्मशान भूमि में खुदाई के दौरान जमीन के अंदर मटके में बंद एक बच्ची मिली। कोई ज़िंदा बच्ची को मटके में बंद कर दफन कर गया था। एक परिवार के लोग जब अपनी मृत बच्ची को दफन करने के लिए खुदाई की तो जमीन के अंदर से एक मटका निकला जिसमे ज़िंदा बच्ची रोती हुई मिली। परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मटकी में मिली बच्ची
सीबीगंज के रहने वाले हितेश कुमार की पत्नी वैशाली महिला दरोगा है। गर्भावस्था के बाद उन्होंने प्रीमेच्योर बच्ची को जन्म दिया, जिसकी कुछ देर बाद ही मौत हो गई। हितेश मृत बच्ची को दफनाने श्मशान पहुंचे और उन्होंने बच्ची को दफनाने के लिए गड्ढा खुदवाना शुरू किया। करीब तीन फिट की खुदाई के बाद फावड़ा किसी चीज से टकराया तो मिटटी हटा कर देखा गया तो अंदर से एक मटका निकला। मटके के अंदर एक बच्ची थी जिसकी सांस चल रही थी। देख कर सभी लोग अचम्भित रह गए।

अस्पताल में कराया भर्ती
हितेश ने मटके से निकली बच्ची को अपने सीने से लगा लिया। बच्ची रो रही थी तो उसके लिए दूध का इंतजाम किया गया। हितेश ने इस दौरान पुलिस को भी सूचना दे दी और पुलिस ने बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद हितेश ने अपनी मृत बच्ची को दफन किया। बच्ची को कौन गड्ढे में दबा गया इसकी जानकारी नहीं हो पाई है।