31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोटिवेशनल स्टोरी: खुद बोल सुन नहीं सकते तो क्या, जमाने में इनका हुनर बोलता है!

मूक बधिर लालता घर के इतने खूबसूरत मॉडल बनाते हैं, जिसे देखकर असली घर का अहसास होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

suchita mishra

•

Updated: 8 Jan 2018, 12:12 PM IST

Lalta Prasad

Lalta Prasad

बरेली। कहते हैं कि ईश्वर अगर किसी से कुछ छीनता है तो बदले उसे ऐसा कुछ जरूर देता है जो सामान्य लोगों के पास में नहीं होता। ऐसे ही हुनर के मालिक हैं बरेली के लालता प्रसाद। लालता नेशनल एथलीट हैं। वे बोल सुन नहीं सकते, लेकिन उनके अंदर इतना उम्दा कलाकर है, जिसने उन्हें कभी ये अहसास नहीं होने दिया कि वे दिव्यांग हैं। लालता मकान के ऐसे खूबसूरत मॉडल तैयार करते हैं कि लोग दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो जाते हैं। पुराने शहर के लालता प्रसाद अपने इस हुनर की बदौलत जिले में काफी नाम कमा रहे हैं।

बनाते है मजबूत मॉडल
लालता प्रसाद ऐसे मकान बनाते हैं कि देखने पर असली का एहसास होता है। हार्ड बोर्ड के बने यह मकान और हवेलियां इतने मजबूत और टिकाउ होते हैं, गिरने पर इनका बाल भी बांका नहीं होता। कश्मीर के खूबसूरत हट, चर्च की खूबसूरत बिल्डिंग और न जाने ऐसे ही कितने मॉडल हैं जो लालता प्रसाद ने बनाए हैं। इनको बनाने के लिए लालता प्रसाद घर के बेकार पड़े सामान के साथ हार्ड बोर्ड का सहारा लेते हैं। शुरुआत में लालता प्रसाद इसको शौक के रूप में करते थे, लेकिन अब यह उनके रोजगार का जरिया बन गया है। जिले में इनके बनाए मॉडल दिनोंदिन लोकप्रिय होते जा रहे हैं। लोग इन मॉडल्स को अपने ड्रॉइंग रूम में सजा रहे हैं। इनके बनाए मॉडलों की खूबसूरती यह है कि वह बाहर से ही नहीं, घर के अंदर से भी उतने ही खूबसूरत हैं। इन मॉडल्स में दरवाजे हैं, खिड़कियां हैं और सोफे और बेड भी पड़े हुए हैं।

एथलीट भी हैं लालता प्रसाद
लालता प्रसाद के भतीजे पियूष ने बताया कि लालता स्पेशल गेम्स में नेशनल एथलीट हैं। कई बार वो मेडल जीत चुके हैं।उनका सपना था कि वे देश के लिए मेडल जीतें, लेकिन घर की आर्थिक स्थिति के चलते वे एथलीट के तौर पर अपना ये सपना पूरा नहीं कर सके। फिलहाल वे अपने भाई और भाभी के साथ रहते हैं और अपने हुनर को आय का जरिया बनाकर जीवन यापन कर रहे हैं। लालता के कद्रदान बरेली में बहुते सारे हैं, लेकिन शायद ये उनकी यह मंजिल नहीं है। यदि उन्हें सरकार से थोड़ी मदद मिले तो वे एथलीट के तौर पर देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश