
डिमांड पूरी न होने पर शादी की तारीख बढ़ती रही
कैंट के कांधरपुर निवासी युवती ने बताया कि उन्होंने अपनी मर्जी से सुभाषनगर के करगैना निवासी आनंद कश्यप के साथ बारातघर में सगाई की। इस दौरान वीडियोग्राफी और फोटो भी लिए गए थे। आनंद के मन में पैसो का लालच आ गया। सगाई के कुछ दिन बाद ही उसने नौ फरवरी की शादी की तारीख निकाली। बारात घर बुक करा दिया। आनंद व उसकी मां मोरकली की रुपये को लेकर डिमांड बढ़ती गई। जिस कारण वह बार-बार शादी की तारीख निरस्त कर देते।
एसएसपी के निर्देश पर कैंट पुलिस ने दर्ज किया केस
उनकी एक ही डिमांड थी जब तक 30 लाख रुपये व चार पहिया वाहन नहीं मिलता वह शादी नहीं करेंगे। उन्हें धमकी दी कि सगाई में जो भी जेवर दिया था वह वापस चाहिए नहीं तो वह जान से मार देगा। लड़की ने डरकर सभी ज्वैलरी घरवालों से छुपकर आनंद को दे दी। आनंद कॉल पर गाली गलौज कर फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। इसकी रिकार्डिंग उनके पास मौजूद है। आरोपी की हरकतें देखकर लड़की ने शादी से इनकार कर दिया है लेकिन वह शादी करने का दबाव बना रहा है व बार बार जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसएसपी के निर्देश पर कैंट पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
Updated on:
15 Dec 2023, 4:34 PM IST
Published on:
15 Dec 2023, 4:34 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.