6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बरेली
धार्मिक जुलूस में हथियारों का प्रदर्शन
Play video

धार्मिक जुलूस में हथियारों का प्रदर्शन

ये जुलूस शहर में कई जगह से पुलिस के सामने से गुजरा लेकिन पुलिस ने हथियारों का प्रदर्शन कर रहे लोगों को रोकने की जहमत नहीं उठाई।
Google source verification

बरेली। सावन के अंतिम सोमवार को शहर में निकले धार्मिक जुलूस के दौरान हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन किया गया। जुलूस में शामिल लोगों ने हाथों में तलवार और तमंचा लेकर शक्ति प्रदर्शन किया और पुलिस तमाशा देखती रही। ये जुलूस शहर में कई जगह से पुलिस के सामने से गुजरा लेकिन पुलिस ने हथियारों का प्रदर्शन कर रहे लोगों को रोकने की जहमत नहीं उठाई। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कोहाड़ापीर इलाके से गुजरे इस जुलूस का वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।वहीं इस मामले में एसपी सिटी अभिनंदन सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया पटाखे फोड़ने वाले हथियारों की जानकारी मिली है लेकिन फिर भी मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और जांच कराई जाएगी जो भी दोषी होगा कार्यवाही की जाएगी।