
बरेली। स्मार्ट सिटी में इलेक्ट्रिक एसी बस चलने का रास्ता साफ़ हो गया है। सोमवार को कैबिनेट की बैठक में अन्य शहरों के साथ ही बरेली में भी इलेक्ट्रिक बस चलाने का प्रस्ताव पास हो गया है। नगर निगम शुरू में 25 बस चलाने की तैयारी कर रहा था और इसके लिए रूट भी निर्धारित कर लिया गया था। अब कैबिनेट में प्रस्ताव पास हो जाने के बाद जल्द ही शहर में इलेक्ट्रिक बसें दौड़ने लगेंगी।
नगर निगम का ये प्लान
शहर में इलेक्ट्रिक बस चलाने के लिए नगर निगम काफी समय से तैयारियां कर रहा था। शहर में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए पांच स्टेशन बनाए जाएंगे। मुख्य स्टेशन बरेली जंक्शन पर होगा। स्वाले नगर में बसों का डिपो बनाया जाएगा यही पर बसों का रखरखाव होगा। स्वालेनगर में ही चार्जिंग प्वाइंट की भी व्यवस्था की जाएगी। ये बसें 13 किलोमीटर के दायरे में दौड़ेंगी। पहले फेज में 25 बसों का संचालन किया जाएगा अगर रिस्पांस अच्छा रहा तो बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी।
इन रूट पर चलेंगी बस
नगर निगम ने इलेक्ट्रिक बस चलाने के लिए रूट का भी निर्धारण कर लिया था।
जंक्शन से चौकी चौराहा- कम्पनी गार्डन- सेटेलाइट- बीसलपुर चौराहा - यूनिवर्सिटी- हवाई अड्डा
जंक्शन से चौपला- दूल्हे मियां की मजार- स्वालेनगर मिनी बाईपास- इज्जतनगर स्टेशन- हवाई अड्डा गेट
जंक्शन- चौपला- दूल्हे मियां की मजार- स्वालेनगर मिनी बाईपास- सीबीगंज- मथुरापुर- परसाखेड़ा
जंक्शन- चौकी चौराहा- कम्पनी गार्डन- विकास भवन- ईंट पजाया- स्टेडियम- डेलापीर चौराहा- डेलापीर मंडी- हवाई अड्डा
जंक्शन- चौपला-चौरासी घंटा मंदिर- बदायूं रोड पर पटेल बिहार
Published on:
09 Dec 2019 05:45 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
