8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक को लगी गोली, नकदी, तमंचा और बाइक बरामद

महिला से लूटी गई कुंडल की वारदात का खुलासा करते हुए प्रेमनगर पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को दबोच लिया। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने मौके से लूट की सात हजार की नकदी, तमंचा, कारतूस और बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी बरामद की है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

2 min read
Google source verification

बरेली में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक को लगी गोली (फोटो सोर्स: पत्रिका)

बरेली। पुलिस ने ऐसे दो बदमाशों को मुठभेड़ में दौरान गिरफ्तार किया है, जो मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्गो से लूट की वारदात को अंजाम देते थे। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां मॉर्निंग वॉक पर निकली 68 साल की महिला के साथ दो बदमाशों ने लूट कर ली। बरेली पुलिस ने अब उन बदमाशों को पैरों पर चलने काबिल नहीं छोड़ा। पुलिस ने बदमाशों को घेरा तो उन्होंने पुलिस पर ही गोली चला दी। जिसके बाद पुलिस ने भी अपने बचाओ में गोली चलाई जिससे एक बदमाश के पैर में गोली लगी। जिसके बाद अब लगड़ा कर चलता हुआ नजर आ रहा है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल 15 जून को बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के पोश कालोनी गांधीपुरम फेस द्वितीय की 68 साल की तारावती पत्नी रामनाथ गंगवार सुबह 5 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकली थी, तभी बाइक पर सवार दो बदमाश आए और तमंचा दिखाकर उन्हें लूट लिया। बदमाशों ने उनके सोने के कुंडल लूट लिए। बदमाश जैसे ही कुंडल लूट कर भागे वो चीखी चिल्लाई लेकिन बदमाश बहुत तेजी से बाइक चलाते हुए आंखों से ओझल हो गए।

प्रेमनगर थाने में लूट का मुकदमा दर्ज

तारावती ने प्रेमनगर थाने में लूट का मुकदमा दर्ज करवाया। जिसके बाद पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की और फिर उनकी तेजी से तलाश शुरू कर दी गई। सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई कि 02 संदिग्ध व्यक्ति जो मोटरसाईकिल से धर्मकांटा से त्रिवटी नाथ मन्दिर की तरफ जा रहे हैं। प्राप्त सूचना के आधार प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर आशुतोष रघुवंशी पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों का पीछा कर रूकवाने का प्रयास किया। जिस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। इस दौरान पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग व कार्यवाही कर दोनों अभियुक्तों को रेलवे हॉस्टल बन्द पड़ी रेल पटरी के पास से गिरफ्तार कर लिया।

कैंट के रहने वाले है दोनों बदमाश

इस दौरान एक बदमाश दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम जतिन पुत्र दिनेश उम्र 20 वर्ष निवासी सदर कैंट थाना कैंट और दूसरे बदमाश ने अपना नाम शिवा पुत्र सूरज उम्र 18 वर्ष निवासी सदर कैंट बताया। बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि वृद्ध महिला के साथ उन्हीं लोगों ने लूट की थी।

ये सामान हुआ बरामद

पुलिस को आरोपियों के पास से 7000 रूपये नगद, 1 मोटरसाइकिल पैशन प्रो रंग काल बिना नम्बर प्लेट, 1 तमंचा 315 बोर मय 1 खोखा कारतूस, नाल में फंसा हुआ 315 बोर और 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए। गिरफ्तार बदमाश को उपचार हेतु जिला अस्पताल बरेली भर्ती कराया गया है।

मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्गो से करते थे लूट

सीओ सिटी फर्स्ट आशुतोष शिवम् ने बताया कि प्रेमनगर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक के पैर में गोली लगी है। जिस बदमाश के पैर में गोली लगी है उसके ऊपर पहले से 3 मुकदमे दर्ज है। पूछताछ में पता चला है कि ये बदमाश सुबह के वक्त मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्गो को निशाना बनाते थे और उनसे लूट करते थे।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक आशुतोष रघुवंशी थाना प्रेम नगर, उप निरीक्षक आशीष कुमार, उप निरीक्षक मोहम्मद सरताज, उप निरीक्षक जगदीश सिंह जोशी, उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह सिरोही, उप निरीक्षक प्रमोद कुमार, हेड कांस्टेबल 42 अनिल कुमार, कांस्टेबल अनित कुमार शामिल है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग