
लॉक डाउन के दौरान गौ तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, 15 हजार के इनामी समेत तीन गिरफ्तार
बरेली। लॉक डाउन के दौरान भुता पुलिस की गौ तस्करों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने 15 हजार के इनामी समेत तीन गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से बड़ी मात्रा में गौ मांस,पशु काटने के उपकरण, तमंचे और एक कार भी बरामद की है। भुता पुलिस को रविवार को सूचना मिली कि पशु तस्कर गौ मांस लेकर जा रहे हैं जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर कार से जा रहे पशु तस्करों को कैलाश नदी के पुल पर रोकने का इशारा किया। इस दौरान पशु तस्करों ने पुलिस की गाडी में टक्कर मार दी और फायर भी किया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 15 हजार के इनामी और गैंगस्टर एक्ट में वांछित अकरम और उसके दो साथियों इलियास और सोहिल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार से पांच कुंतल गौ मांस भी बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने बदमाशों के पास से तीन तमंचे भी बरामद किए हैं।
Published on:
10 May 2020, 7:29 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.