5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऋतिक रोशन का फोटो लगा निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन, SDM ने की कार्रवाई

एसडीएम ने आवेदन को संदिग्ध मानते हुए आवेदनकर्ता और लोकवाणी केंद्र की संचालिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश कोतवाली पुलिस को दिए हैं।  

2 min read
Google source verification

बरेली

image

Amit Sharma

May 02, 2018

Hrithik Roshan

बरेली। एसडीएम सदर कुंवर पंकज की सक्रियता से प्रशासन की फजीहत होने से बच गई। दरअसल एक युवक ने निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन का फोटो लगाकर लोकवाणी केंद्र में आवेदन किया था लोकवाणी केंद्र से आवेदन ऑनलाइन पोर्टल के जरिए एसडीएम सदर के लॉगिन भेजा गया जैसे ही एसडीएम ने आवेदन देखा चौंक गए आवेदन पर ऋतिक रोशन का फोटो था। एसडीएम ने आवेदन को संदिग्ध मानते हुए आवेदनकर्ता और लोकवाणी केंद्र की संचालिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश कोतवाली पुलिस को दिए हैं।


मुकदमे के निर्देश

मॉडल टाउन के मकान नंबर 32 में रहने वाले राहुल नाम के युवक ने सामान्य निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जोगी नवादा के रीता सक्सेना के लोकवाणी केंद्र से ऑनलाइन आवेदन किया था। राहुल ने आवेदन पत्र में अपनी जगह ऋतिक रोशन का फोटो लगाया था लेकिन प्रमाण पत्र बनने से पहले एसडीएम ने यह गड़बड़ी पकड़ ली। एसडीएम ने जब आवेदन पत्र पर अंकित मोबाइल नंबर पर फोन लगाया तो फोन बंद मिला जिसेक बाद आवेदन को संदिग्ध मानते हुए आवेदनकर्ता राहुल कुमार और लोकवाणी केंद्र की संचालिका रीता सक्सेना के खिलाफ कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

हो जाती फजीहत

अगर ये मामला पकड़ा नहीं जाता तो हो सकता है ऋतिक रोशन की फोटो लगा निवास प्रमाण पत्र जारी हो जाता जिससे प्रशासन की काफी खिंचाई भी होती क्योंकि पूर्व में कई जिलों में सेलेब्रेटी के नाम के ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य प्रमाण पत्र बनने के मामले सामने आ चुके हैं।


मुकदमा हुआ दर्ज

वहीं इस मामले में एसडीएम की शिकायत पर कोतवाली में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक गीतेश कपिल ने बताया कि दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।