17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों ने दिया सामूहिक खुदकुशी का अल्टीमेटम, मचा हड़कम्प

कमिश्नर ने किसानों को शासन में बात कर राहत दिलाने का भरोसा दिलाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 6 Jul 2018, 5:16 PM IST

Farmer

किसानों ने दिया सामूहिक खुदकुशी का अल्टीमेटम, मचा हड़कम्प

बरेली। बड़ा बाईपास में अधिग्रहण हुई जमीन का एक समान मुआवजा न मिलने से नाराज एक बार फिर किसानों ने प्रदर्शन और सामूहिक खुदकुशी की धमकी दी है। प्रशासन से मिले आश्वासन के बाद भी कोई हल न निकलता देख किसान फिर आंदोलन करने की तैयारी में हैं। कमिश्नर से मिलने पहुंचे किसानों ने कमिश्नर को 17 जुलाई को बड़ा बाईपास पर ही सामूहिक आत्महत्या का अल्टीमेटम दे दिया है। कमिश्नर ने किसानों को शासन में बात कर राहत दिलाने का भरोसा दिलाया है।

नहीं निकला हल

बड़ा बाईपास निर्माण के लिए प्रशासन ने 259 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया था। इसमें लगभग 2390 किसान शामिल थे लेकिन 600 किसानों ने मुआवजे की रकम कम बताकर मुआवजा लेने से मना कर दिया था और ये किसान ज्यादा मुआवजे की मांग को लेकर कोर्ट चले गए थे लेकिन लम्बा समय बीतने के बाद भी मामले का निस्तारण नहीं हुआ तो किसानों ने कोर्ट के बाहर मामले का निस्तारण करने के लिए प्रशासन को ज्ञापन देकर 12 जून को हाइवे पर ***** जाम करने व ट्रक के नीचे लेटने की चेतावनी दी थी। जिसके बाद प्रशासन ने किसानों से वक्त मांगा था और शासन को दोबारा अवार्ड करने के लिए पत्र लिखा था और मामले की पैरवी के लिए विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी सुल्तान अहमद सिद्दकी को लखनऊ भेजा था। बावजूद इसके कोई हल नहीं निकला तो किसान एक बार फिर आंदोलन का मन बना रहे हैंं और इस बार किसानों ने कमिश्नर को अल्टीमेटम दिया है।

कोर्ट से होगा तय

विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी की पैरवी पर निदेशक भूमि अधिग्रहण ने अपनी रिपोर्ट दी है जिसे कोर्ट में भेजा गया है। अब कोर्ट ने तीन बिंदुओं पर प्रशासन से आख्या मांगी है। प्रशासन अब कोर्ट को अपना जवाब भेज रहा है। इतनी प्रक्रिया के बाद अब कोर्ट से तय होगा कि किसानों को किस रेट से कब और कितना मुआवजा मिलेगा। इस प्रक्रिया में अभी वक्त लग सकता है।