28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंदबुद्धि ​बेटे से निकाह करवाकर ससुर ने बहू के साथ किया दुष्कर्म

फरहत नकवी की समझौता अदालत में ससुर ने बहू के साथ संबन्ध बनाने की बात स्वीकार की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

suchita mishra

•

Updated: 7 Sep 2018, 2:34 PM IST

pidita

pidita

बरेली। बाप की उम्र के ससुर ने इंसानियत के सारे रिश्ते तार-तार कर बहू को अपनी हवस का शिकार बना डाला। यही नहीं रेप के बाद बहू को जसप से मार डालने की धमकी भी दी। जानकारी के मुताबिक महिला का पति मंदबुद्धि था। ऐसे में ससुर ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाया और उसके साथ रेप किया। पीड़ित बहू ने अब ससुर पर कानूनी कार्रवाई कराने का मन बना लिया है। इसके लिए वो मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी की समझौता अदालत में पहुंची और उनसे मदद मांगी है। इस बीच समझौता अदालत में पहुंचे ससुर ने भी एक बार बहू से सम्बंध बनाने की बात कबूली है। फरहत का कहना है कि पीड़ित महिला की हर सम्भव मदद की जाएगी और ससुर के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

13 साल पहले हुआ निकाह
पीड़िता के मुताबिक 13 साल पहले उसका निकाह हुआ था। गरीबी लाचारी की वजह से घर वालों ने उसका निकाह मंदबुद्धि युवक के साथ करा दिया था। शादी के बाद से ही उसके ससुराल के लोगों उसे तंग करना शुरू कर दिया। उसकी स्थितियों का फायदा उठाकर कुछ दिन पहले ससुर ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद पीड़िता ने दर्द भरी कहानी मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी को सुनाई। मेरा हक फाउंडेशन की तरफ से समझौता अदालत में पीड़िता के ससुर को बुलाया गया जहां उन्होंने बहू के साथ एक बार दुष्कर्म करने की बात कबूली है। फरहत नकवी ने बताया कि पीड़िता अब परिवार में रहना नहीं चाहती और इंसाफ के लिए मदद की मांग कर रही है। पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए कानून की मदद ली जाएगी।

प्रेमी के साथ रहना चाहती है पीड़िता
बताया जा रहा है कि निकाह से पहले पीड़िता का प्रेम प्रसंग उसके गांव के एक युवक से चल रहा था। परिवार ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर उसका निकाह दूसरी जगह कर दिया। उसका शौहर मंदबुद्धि है। इसी बीच ससुर ने उसको हवस का शिकार बना दिया। इस घटना के बाद भी उसका प्रेमी उसको साथ रखने के लिए तैयार है। लिहाजा अब महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग