10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निदा खान से पहले हाफिज सईद पर जारी हो चुका है फतवा

केएफसी कंपनी और पोकेमॉन गो जैसे खेलों को लेकर जारी हो चुका है फतवा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

suchita mishra

•

Updated: 19 Jul 2018, 12:58 PM IST

बरेली। तलाक पीड़ित महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ने वाली निदा खान को इस्लाम से खारिज करने का फतवा जारी किया गया है। शहर इमाम खुर्शीद आलम ने दरगाह आला हजरत के दारुल इफ्ता से ये फतवा मांगा था। दरगाह आला हजरत से जारी इस फतवे को लेकर विवाद शुरू हो गया है और लोग फतवा जारी करने वालों पर निशाना साध रहे हैं। आपको बता दें इस फतवे के पहले भी दरगाह आला हजरत से तमाम ऐसे फतवे जारी किए जा चुके हैं जो चर्चा का विषय बने। दरगाह आला हजरत से नसबंदी पर भी फतवा जारी हो चुका है, साथ ही आतंकी हाफिज सईद के खिलाफ भी फतवा जारी किया जा चुका है।

बरेली से जारी कुछ चर्चित फतवे
आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक और जमात उद दावा के प्रमुख पाकिस्तानी आतंकी हाफिज सईद के खिलाफ दरगाह आला हजरत से फतवा जारी किया जा चुका है। इस्लाम विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण हाफ़िज़ सईद को इस्लाम से खारिज किया जा चुका है। जयपुर, राजस्थान के मोहम्मद मोइनुद्दीन ने आंतकी को लेकर सवाल किया था जिसके जवाब में आतंकी हाफिज सईद के खिलाफ फतवा जारी किया गया था। इसके साथ ही विश्वप्रसिद्ध दरगाह आला हजरत से पोकोमॉन गो गेम के खिलाफ भी फतवा जारी किया जा चुका है। इस गेम को लेकर मॉरीशस और अफ्रीका से सवाल पूछे जाने पर दरगाह ने पोकोमॉन के खिलाफ फतवा जारी किया था। फतवे में कहा गया था कि गेम को खेलने वाले की जान का खतरा रहता है क्योंकि मोबाइल पर गेम खेलते वक्त गेम खेलने वाले का ध्यान मोबाइल पर ही रहता है जिससे कि रास्ते में उसकी जान का खतरा बना रहता है।

केएफसी के खिलाफ जारी फतवा
साथ ही इस गेम को खेलने से प्राइवेसी भंग होती है। इस गेम में शैतान को शक्तिशाली दिखाया गया है जिससे युवा पीढ़ी शैतान से प्रभावित होगी। इसलिए इस खेल को खेलना नाजायज और ***** है। इसके साथ ही दरगाह से केएफसी जैसी कम्पनी के खिलाफ भी फतवा जारी किया जा चुका है। सऊदी के किंग के खिलाफ भी फतवा जारी हो चुका है। नसबंदी कानून का भी दरगाह आला हजरत से विरोध हुआ था। शिया बोर्ड के मॉर्डन निकाहनामा को भी बरेलवी उलेमा कर खारिज चुके हैं।

ये है विवाद की जड़
हाल में दरगाह आला हजरत के दारुल इफ्ता से जारी निदा खान के खिलाफ फतवा देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। फतवा जारी कर निदा को इस्लाम से खारिज कर दिया गया है। इतना ही नहीं फतवे में कहा गया है कि जो शरीयत को न माने उससे मिलने जुलने वाले भी इस्लाम से खारिज होंगे। इतना ही नहीं वो जब बीमार पड़ेगा तो कोई उसे देखने नहीं जाएगा और अगर उसकी मौत होती है तो उसकी नमाज ए जनाजा में मुस्लिम शामिल नहीं होंगे। उसे कब्रिस्तान में दफन करने के लिए जगह भी नहीं दी जाएगी।