11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Valentine’s Day: आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ० प्रमेन्द्र ने बताया किसके लिए धड़कता है उनका दिल

वेलेंटाइन सप्ताह में शहर के कुछ जाने माने लोगों से हमने जानने की कोशिश की है कि उनका दिल किसके लिए धड़कता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

jitendra verma

•

Updated: 13 Feb 2020, 1:54 PM IST

Valentine's Day: आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ० प्रमेन्द्र ने बताया किसके लिए धड़कता है उनका दिल

Valentine's Day: आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ० प्रमेन्द्र ने बताया किसके लिए धड़कता है उनका दिल

बरेली। वेलेंटाइन सप्ताह चल रहा है और शक्रवार वेलेंटाइन डे मनाया जाएगा इस दिन लोग अपने प्रेम का इजहार करेंगे। वेलेंटाइन सप्ताह में शहर के कुछ जाने माने लोगों से हमने जानने की कोशिश की है कि उनका दिल किसके लिए धड़कता है। जब हमने आईएमए के पूर्व अध्यक्ष और शहर के जाने माने डॉक्टर प्रमेन्द्र महेश्वरी से पूछा कि वो सबसे ज्यादा प्यार किसे करते हैं तो उन्होंने कहा कि वो अपने देश से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं। उनका कहना है कि वो अपने देश, अपने समाज और बरेली शहर से बहुत अधिक प्यार करते हैं। उन्होंने लोगों को सन्देश देते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल जी ने कहा था कि अगर आप भारत माता में से माता शब्द को हटा दें तो भारत एक जमीन का टुकड़ा रह जाता है। हमारे देश के सभी नागरिकों को इस देश से अपनी मां की तरह से ही प्रेम करना चाहिए। आप अपना काम ईमानदारी से करें ये भी देशप्रेम है।