
अब मोबाइल एप से मिलेगा ट्रेन का जनरल टिकट, जानिए कैसे बुक करें टिकट
बरेली। अब जनरल टिकट के लिए रेलवे स्टेशन में लम्बी लम्बी लाइन लगाने की जरूरत नहीं है बल्कि अब आप अपने स्मार्ट फोन से ही जनरल टिकट प्राप्त कर ट्रेन में यात्रा कर सकते हैं। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि इज्जतनगर मंडल में 16 अक्टूबर से ये सुविधा प्रारम्भ कर दी गई है। इस सुविधा के लिए इज्जतनगर मंडल काफी समय से कवायद कर रहा था।उन्होंने बताया कि यात्री अपने स्मार्ट फोन में UTS On Mobile एप को डाउनलोड कर अपना सामान्य यात्रा टिकट(गैर रियायती ) /वापसी यात्रा टिकट / प्लेटफार्म टिकट और सीजन टिकट स्वयं बुक कर सकते हैं। सीजन टिकट की वैधता टिकट काटे जाने के एक दिन बाद होगी। यात्रा के बाद टिकट मोबाइल से अपने आप हट जाएगा और इसका स्क्रीन शॉट भी नहीं लिया जा सकेगा। यात्रा टिकट एक बार बन जाने के बाद रद्द नहीं होगा।
ये भी पढ़ें
ऐसे बुक करें टिकट
मोबाइल एप से टिकट बुक करने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन पर UTS On Mobile को एप को डाउनलोड कर अपना पंजीकरण करें। इसके लिए नाम, मोबाइल नंबर और जन्मतिथि अंकित करनी होगी। रजिस्ट्रेशन के बाद आप अपना जनरल टिकट मोबाइल फोन से बुक कर सकते है। इसमें एक मोबाइल नंबर से एक ही पंजीकरण होगा।
ये भी पढ़ें
ट्रेन में नहीं बनेगा टिकट
पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि UTS On Mobile को जीपीएस आधारित बनाया गया है। UTS On Mobile एप स्टेशन परिसर और ट्रेन में काम नहीं करेगा। यानि कोई भी व्यक्ति स्टेशन परिसर में खड़े होकर और ट्रेन में बैठकर इस एप से टिकट नहीं प्राप्त कर पाएगा। पेपरलेस टिकट प्राप्त करने के लिए यात्री को उस स्टेशन से 25 मीटर से पांच किलोमीटर की परिधि में रहना आवश्यक है जिस स्टेशन से यात्रा आरम्भ करनी है।
ये भी पढ़ें
Published on:
18 Oct 2018 10:59 am
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
