
किराने के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख
बरेली। बहेड़ी के कब्रिस्तान रोड पर रिहायशी इलाके में बने किराने के गोदाम में शुक्रवार रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग आस पास के घरों में फैले इसके लिए स्थानीय लोगों ने बाल्टी से पानी फेंक आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहें। आग की सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक लाखों का माल जल कर राख हो गया।
कब्रिस्तान रोड पर आसिफ रज़ा का किराने का गोदाम है। गोदाम की ऊपरी मंजिल पर वो परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार रात किराने के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसिफ के परिवार को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक लाखों का माल जलकर राख हो गया।
Updated on:
08 Feb 2020 10:06 am
Published on:
08 Feb 2020 10:06 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
