बरेली। प्रेमिका की ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए प्रेमी के अपराध की दुनिया में कदम रखने के किस्से आपने खूब सुने होंगे। लेकिन बरेली में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें पति अपनी पत्नी की खुशियों के लिए लुटेरा बन गया। पति ने अपनी पत्नी को बर्थडे पर गिफ्ट देने के लिए जिले में एक के बाद एक मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। इज्जतनगर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो लुटेरों को जब गिरफ्तार किया, तब लुटेरे ने इस बात का खुलासा किया। तुटेरों के पास से 6 मोबाइल और एक तमंचा बरामद हुआ है।