बरेली। तीन तलाक की लड़ाई भले ही तलाक पीड़ित महिलाएं सुप्रीम कोर्ट से जीत गई हों लेकिन अभी भी महिलाओं पर होने वाला ये अत्याचार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद भी बरेली में एक के बाद एक तीन तलाक के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला किला इलाके का है जहां पर शौहर ने बीवी को दो माह पहले तीन तलाक दे दिया, उसके बाद उसे बंधक बना कर जमकर मारपीट की गई। महिला के परिजनों को जब इसका पता चला तो महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां महिला की हालत गम्भीर बनी हुई है।