बरेली। भला कोई पति किस तरह अपनी पत्नी से दूसरे मर्द के साथ संबंध बनाने का दबाव बना सकता है। चौंकाने वाला मामला बरेली में सामने आया है, जहां महिला द्वारा आरोप लगाया गया है कि पति और उसके घरवाले देवर के साथ संबंध बनाने का मजबूर कर रहे हैं। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट कर दी गई। पीड़ित महिला ने पुलिस की शरण ली है। इस मामले में बारादरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।