31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पर्यावरण संरक्षण के लिए आईएमए की नई पहल, अब मरीजों के ठीक होने पर दिया जाएगा पौधा

हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों को छुट्टी के समय एक पौधा दिया जाएगा जिसका रोपण एवं सरंक्षण उनको खुद करना होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

jitendra verma

•

Updated: 9 Aug 2019, 6:49 PM IST

IMA's new initiative for environmental protection

पर्यावरण संरक्षण के लिए आईएमए की नई पहल, अब मरीजों के ठीक होने पर दिया जाएगा पौधा

बरेली। पर्यावरण संरक्षण के लिए आईएमए बरेली ने नई पहल शुरू की है। आईएमए बरेली के सचिव डॉ० विनोद पागरानी की पहल पर सभी हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों को छुट्टी के समय एक पौधा दिया जाएगा जिसका रोपण एवं सरंक्षण उनको खुद करना होगा। मरीज के छुट्टी जाते समय अपना डिस्चार्ज कार्ड हॉस्पिटल गेट पर दिखा कर पौधा प्राप्त किया जा सकता है। आईएमए के अध्यक्ष डॉक्टर सतेंद्र ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह है कि विभिन्न क्षेत्रों से आये हुए मरीज के तीमारदार अपने अपने क्षेत्र में जाकर वृक्षारोपण करें जिससे पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि सभी अस्पताल आईएमए बरेली से पौधे प्राप्त कर सकते हैं तथा बाद में ये पहल वे स्वतः ही चालू रखेंगे।

environmental protection" src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/08/09/img-20190809-wa0025_4951877-m.jpg">

किया गया वृक्षारोपण

भारत छोड़ो आंदोलन की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर होने वाले वृक्षारोपण में आईएमए बरेली ने भी हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के तहत आईएमए बरेली ने 2100 पौधों का रोपण किया। जिसमे से कई पौधे आईएमए लॉन में रोपित किये गए। इसके साथ ही तमाम अस्पतालों में भी वृक्षारोपण किया गया।

ये रहें मौजूद

आईएमए लॉन में हुए वृक्षारोपण में सचिव डॉ० विनोद पागरानी,उपाध्यक्ष डॉ० राघवेंद्र शर्मा,कोषाध्यक्ष डॉ० हिमांशु अग्रवाल,कम्युनिटी सर्विस के चेयरमैन डॉ० राजीव अग्रवाल,कम्युनिटी सर्विस के सलाहकार डॉ० जेके भाटिया, डॉ० मीनाक्षी अग्रवाल,डॉ० मुक्ता पागरानी,मिसेज रेशु अग्रवाल,डॉ० आरके भास्कर,डॉ०डीपी गंगवार,डॉ० एमएम अग्रवाल,द्रोण भाटिया,डॉ० अविजित जोहरी और डॉ० अयूब अंसारी मौजूद रहें।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश