बरेली। नवाबगंज इलाके में मस्जिद में नियाज को गई आठ साल की बच्ची के साथ इमाम ने अश्लील हरकतें की। आरोप हैं कि इमाम ने बच्ची को दबोच भी लिया। बच्ची ने पूरी बात अपने परिजनों को बताई जिसके बाद परिजन इमाम की शिकायत करने थाने पहुंचे लेकिन इमाम मौके से फरार हो चुका था। पुलिस ने रामपुर जिले से इमाम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी इमाम से पूछताछ कर रही है।