
बरेली/नवाबगंज। यूपी के बरेली में एक टीचर ने अपने छात्र को बड़ी ही बेरहमी से पीट दिया। इतना पीटा कि उसकी पीठ बुरी तरह लाला हो गई। छात्र के परिजन का आरोप है कि टीचर ने कमरा बंद करके छात्र को पीटा। परिजन ने टीचर के खिलाफ थाना क्योलड़िया में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना क्योलड़िया क्षेत्र के ग्राम बिहारीपुर में 9 वर्षीय छात्र कोमल पुत्र पोथीराम को विद्यालय में बुरी तरह पीटा। कोमल की मां ने भानवति ने टीचर के खिलाफ रिपोट दर्ज कराई है। टीचर रजनी पर आरोप है कि किसी बात को लेकर उन्होंने कमरा बंद करके छात्र को पीटा।
टीचर ने किया जातिसूचक शब्दों को इस्तेमाल
छात्र के शरीर पर कई जगह चोटें आईं है। कोमल की मां ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। छात्र कोमल को इनती बुरी तरह से पीटा है कि पूरी पीठ लाल है। आरोप है, टीचर रजनी ने कोमल को जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। मां भानवति ने रजनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Updated on:
22 Jul 2024 05:11 pm
Published on:
22 Jul 2024 02:17 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
