
बरेली में शोहदों का आतंक किसी ने छोड़ दिया स्कूल तो किसी ने छोड़नी चाही जिंदगी
बरेली। बरेली में शोहदों का आतंक दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। शोहदों के हौसले कुछ इस कदर बुलन्द है कि उन्हें अब पुलिस का डर नही रह गया है। जिसकी बानगी पिछले चार दिनों में शहर में देखने को मिली है। जहां के अलग अलग थानों में छेड़छाड़ और रेप के मामले दर्ज किए गए है। कही नाबालिग लड़की के साथ रेप की घटना सामने आई तो कही पर शोहदों के आतंक से लड़की ने कॉलेज जाना ही छोड़ दिया। कैंट इलाके के एक गांव की लड़की ने तो शोहदे से परेशान होकर अपनी जान देने की कोशिश की। पुलिस ने इन तीनों ही घटनाओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़ें
नाबालिग से रेप
किला थाना क्षेत्र के कटघर में रहने वाली नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। लड़की के पिता की शिकायत पर किला थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। लड़की के पिता का आरोप है कि इलाके के ही रहने वाले राजा नाम का युवक उसकी बेटी को दुकान से उठा ले गया और उसके साथ रेप किया। लड़की ने घर आकर अपने पिता को पूरी बात बताई जिसके बाद लड़की का पिता लड़की को लेकर किला थाने पहुँचा और आरोपी के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस इस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ें
कार्रवाई कराने के लिए जान देने की कोशिश
कैंट इलाके के कांधरपुर गांव की लड़की ने शोहदों से परेशान हो कर अपनी जान देने की कोशिश लड़की की शिकायत पर कैंट पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है जबकि इस घटना का मुख्य आरोपी महेश कश्यप अभी भी फरार है।
ये भी पढ़ें
शोहदे के डर से छोड़ दी पढाई
कोतवाली इलाके की बिहारीपुर की रहने वाली छात्रा ने तो शोहदों के आतंक से पढ़ाई ही छोड़ दी और पिछले एक माह से कॉलेज नही गई। इस लड़की को मोहल्ले के ही दो लड़के आए दिन छेड़छाड़ करते थे और विरोध करने पर छात्रा के घर में घुस कर छात्रा और परिजनों के साथ मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
ये भी पढ़ें
कहाँ है एंटी रोमियो स्क्वायड
प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया गया था और शुरू में कुछ दिन एंटी रोमियो स्क्वायड ने सख्ती भी की लेकिन उसके बाद से एंटी रोमियो स्क्वायड निष्क्रिय सा हो गया है जिसके चलते आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती है।
ये भी पढ़ें
Updated on:
18 Sep 2018, 6:10 PM IST
Published on:
18 Sep 2018, 6:10 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.