17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाइवे पर ज्वेलरी कारीगर से लाखों का सोना लूटा

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों के घेराबंदी के लिए कॉम्बिंग भी की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

suchita mishra

•

Updated: 3 Feb 2018, 2:28 PM IST

बरेली। बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए ज्वेलरी कारीगर से लाखों का सोना लूट लिया और फरार हो गए। घटना सीबीगंज की है। यहां पर थाने के पहले कैम्फर फैक्ट्री के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ज्वेलरी कारीगर को रोक लिया और तमंचा दिखा कर सोने से भरा बैग लूट लिया और रामपुर की तरफ फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी करने के लिए कॉम्बिग भी की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। वहीं लूट की घटना की सूचना पाकर एसएसपी जोगेंद्र कुमार और एसपी सिटी रोहित सिंह साजवान मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना किया।

दुकान बंद कर लौट रहा था सर्राफ
सीबीगंज के लोहिया विहार कॉलोनी के रहने वाले रवि रस्तोगी की किला थाना क्षेत्र के छोटी बमनपुरी में दुकान है। वो सोने चांदी के गहने बनाने का काम करते हैं। शुक्रवार देर रात वो दुकान बंद कर 300 ग्राम सोना लेकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में किला क्रासिंग से बाइक सवार दो बदमाश उनके पीछे लग गए और कैम्फर फैक्ट्री के पास उनकी गाड़ी को रोक लिया। तमंचे के बल पर बदमाशों ने उनसे सोना लूट लिया और रामपुर की तरफ फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद रवि ने इसकी जानकारी अपने पिता और पुलिस को दी।

मच गया हड़कंप
ज्वेलरी कारीगर के साथ हुई लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कॉम्बिंग भी की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। लूट की सूचना पर एसएसपी भी अन्य पुलिस के अफसरों के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। फिलहाल घटना के खुलासे के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। सीबीगंज थाने के प्रभारी शुएब मियां ने बताया कि घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और घटना के खुलासे के लिए थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच को लगाया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।