
हिंदू संगठन के पदाधिकारी भी रहे मौजूद
भदोही के गोधना सुफीनगर संत रविदासनगर की रहने वाली 24 साल की खुशबू खान ने बताया कि फेसबुक पर उनकी दोस्ती भोजीपुरा के पीपलसाना निवासी विशाल से हुई। नंबर एक्सचेंज होने के बाद मोबाइल पर बात होने लगी और दोस्ती प्यार में बदल गई। शादी करने के लिए बीते दिनों दोनों घर से भागकर बरेली पहुंचे। अगस्त मुनि आश्रम के पंडित आचार्य केके शंखधार ने गंगाजल और गौमुत्र से शुद्धिकरण किया। इसके बाद मंदिर में सात फेरे लिए। खुशबू खान से खुशबू बनने के बाद उन्होंने कहा कि आजीवन हिंदू बनकर रहूंगी। दोनों की शादी में हिंदू संगठन के कई पदाधिकारी भी शामिल रहे।
एसएसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार
खुशबू ने बताया कि शादी के बाद उसके मायके वाले जान के दुश्मन बन गए है। आशंका जताई कि वह कभी भी उसकी, उसके पति और ससुरालियों की हत्या कर सकते है। उन्होंने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
Published on:
11 Oct 2023, 4:29 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.