
आलिम ने मंदिर में युवती की मांग में भरा सिंदूर
देवरनियां के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने बताया कि वह राजेंद्रनगर में कंप्यूटर कोचिंग पढ़ने जाती थी। यहां कलावा बांधने वाले युवक ने खुद को आनंद बताया था। आनंद ने खुद को हिंदू बताया। उसने युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया और लगातार खुद को हिंदू बताते हुए शादी का दबाव बनाने लगा। 13 मार्च 2022 को आरोपी युवती को बाईपास रोड स्थित एक मंदिर ले गया यहां उसने युवती की मांग में सिंदूर भर जल्द शादी करने की बात कही।
विश्वविद्यालय के सामने दोस्त के कमरे पर किया दुष्कर्म
मो आलिम झांसा देकर युवती को 13 मार्च को रुहेलखंड विश्वविद्यालय के सामने अपने दोस्त तालिम के कमरे में लेकर पहुंचा। यहां उसने जबरन दुष्कर्म किया। युवती के अश्लील फोटो और वीडियो वायरल बनाई। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने राजरानी होटल में भी दुष्कर्म किया। इस दौरान वह गर्भवती हो गई, लेकिन आरोपी बार-बार दुष्कर्म करता रहा।
आरोपी के घर पहुंची युवती, हकीकत देख दंग रह गई
युवती जब आरोपी के घर जादौपुर गई तब उसे पता चला कि आनंद अपना नाम गलत बताता था, उसका असली नाम आलिम है। वह मुस्लिम है। यह देख युवती दंग रह गई। घर पर आलिम के पिता, मां, बहन और अन्य लोगों ने गर्भपात कराकर निकाह करने की बात कही। विरोध पर युवती के साथ मारपीट कर घर से भगा गया।
दवाई देकर युवती का कराया गर्भपात
आलिम ने एक डॉक्टर से दवाई दिलवाकर गर्भपात कराया। इसके बाद आलिम के परिवार वालों ने युवती के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। 11 मई 2023 को हाफिजगंज में एक अस्पताल में गर्भपात कराया। आरोपियों की मारपीट और धमकी से डरकर युवती ने शिकायत नहीं की। सोमवार को पीड़िता ने देवरनियां थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर देवरनियां का कहना है पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराकर बयान दर्ज कराए जाएंगे।
अफसरों की फटकार के बाद थाना पुलिस ने आनन फानन में दर्ज की रिपोर्ट
पीड़िता एक सप्ताह से थाने के चक्कर लगा रही थी। लेकिन थाना पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी। ट्वीटर हैंडल पर शिकायत होने के बाद अधिकारियों ने मामला संज्ञान में लिया। अफसरों ने थाना पुलिस की जमकर फटकार लगाई। इसके बाद आनन फानन में सोमवार रात मुकदमा दर्ज किया गया।
Updated on:
30 May 2023, 1:30 PM IST
Published on:
30 May 2023, 1:30 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.