27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देहात में कहर मचाने के बाद अब शहर में जानलेवा मलेरिया की दस्तक, स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प

संजयनगर में लगाए गए मेडिकल कैम्प में तीन मरीजों में इस खतरनाक मलेरिया की पुष्टि हुई है। जिसके बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कम्प मच गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

suchita mishra

•

Updated: 17 Sep 2018, 4:59 PM IST

death fever

देहात में कहर मचाने के बाद अब शहर में जानलेवा मलेरिया की दस्तक, स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प

बरेली। ग्रामीण इलाकों में कहर बरपाने के बाद अब जानलेवा मलेरिया प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम ने शहर में भी दस्तक दे दी है। संजयनगर में लगाए गए मेडिकल कैम्प में तीन मरीजों में इस खतरनाक मलेरिया की पुष्टि हुई है। जिसके बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कम्प मच गया। इन सभी मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। अभी तक प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम के केस ग्रामीण इलाकों में ही मिल रहे थे लेकिन अब शहर में इस जानलेवा मलेरिया के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिले में जांच के दौरान प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम के 432 नए केस सामने आए है। जिले में अब तक इस जानलेवा मलेरिया के 1932 मामले सामने आ चुके है।

ये भी पढ़ें

खतरनाक मलेरिया के मिले 1500 मरीज, 150 से ज्यादा की मौत, स्वास्थ्य महकमे की नाकामी आई सामने

जिला अस्पताल में मिले 9 मरीज

जिला अस्पताल में जांच के दौरान प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम के 9 मरीज मिले है। उसमे चार लोगों को भर्ती कर इलाज शुरू हो गया है।जिला अस्पताल में किट की मदद से 247 मरीजों की जांच की गई थी जिसमे साधारण मलेरिया के अलावा पीएफ के 9 मरीज मिले है।

ये भी पढ़ें

बरेली में बुखार का कहर जारी, सपाई पहुंचे मृतक के परिजनों की मदद को

पांच और लोगों की मौत

बुखार से मरने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। बुखार से फरीदपुर में तीन और आंवला में दो मरीजों ने दम तोड़ दिया।इसके साथ ही जिले में मौत का आंकड़ा 160 से पार कर गया है। जिसमे सबसे ज्यादा मौत आंवला तहसील में हुई है।आंवला तहसील में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें

सड़क पर पड़ी बीमार महिला के लिए एम्बुलेंस बुलाई तो जवाब मिला पागलों के लिए ये सेवा नहीं है, तड़प तड़पकर महिला ने तोड़ा दम

सांसद बोले स्वास्थ्य विभाग ने की लापरवाही

वही बुखार से मौत के बाद आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने भी माना कि इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने लापरवाही की है और गुमराह करने का काम किया है। मौत के आंकड़े पर भी उन्होंने कहा कि महकमा जो आंकड़ा बता रहा है उससे ज्यादा मौत हुई है। उन्होंने कहा लापरवाह अफसरों की शिकायत करेंगे।

ये भी पढ़ें

स्वास्थ्य विभाग छिपा रहा था बीमारी, लखनऊ से आई टीम को मिला प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग