इस नजारे को स्कूल में मौजूद सभी बच्चों ने देखा तो वे सहम गए। ज्यादातर बच्चे क्लास के अंदर भाग गए, जबकि किसी ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। इसबीच किसी ने डॉयल 100 को सूचना दे दी। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, आरोपी टीचर फरार हो चुका था। वह स्कूल में रखा पत्र व्यवहार रजिस्टर भी ले गया। प्रधानाध्यापिका ने शिक्षा अधिकारियों के साथ कैंट पुलिस से भी घटना की शिकायत की है।